शराब के नशे में रैश ड्राइविंग कर रहे चालक को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा सभी थानाध्यक्षों एवं प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान स्विफ्ट वाहन चालक हरीश सिंह, निवासी काफली खान (दन्या) को शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते हुए पाया गया। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।

इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 75 वाहन चालकों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *