राज्य आंदोलनकारी दीवानी राम का 95 वर्ष की आयु में हुआ निधन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के वल्मरा निवासी राज्य आंदोलनकारी दीवानी राम का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वर्गीय दीवानी राम उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं में रहे थे और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र के विभिन्न राज्य आंदोलनकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

वहीं शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। बताया गया कि स्वर्गीय दीवानी राम पूर्व में शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे और सामाजिक कार्यों में उनका विशेष योगदान रहा।

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय दीवानी राम का अंतिम संस्कार शनिवार, 14 मार्च 2026 को स्थानीय शमशान घाट में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के अनेक लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *