राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस शिविर का तीसरा व चौथा दिन, स्वयंसेवियों ने निकाली जागरुकता रैली व चलाया स्वच्छता अभियान।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन जारी है। शिविर के तीसरे दिन का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम द्वारा किया गया।
प्रथम शारीरिक सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा रैली निकालकर स्थानीय लोगों को शिक्षा के महत्त्व और नशा उन्मूलन के प्रति जागरुक किया गया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि हेमा पांडे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा व्याख्यान दिया गया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, नालसा, सालसा और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव और महिला उत्पीड़न को रोकने के प्रति स्वयंसेवकों को जागरुक किया।
महाविद्यालय के महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. दीपा लोहनी और आंतरिक शिकायत समिति प्रभारी डॉ. इला बिष्ट ने भी स्वयंसेवियों को जागरुक किया। शारीरिक सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर और निकटवर्ती क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ियों और खरपतवार का उन्मूलन किया गया।
इसी क्रम में शनिवार को डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य साबिर हुसैन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम द्वारा किया गया।
शारीरिक सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वनस्पति उद्यान पौधशाला हेतु खुदाई कार्य किया गया।
बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि पुलिस चौकी भिकियासैंण से सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मिश्रा द्वारा स्वयंसेवियों को साइबर सुरक्षा, यातायात के नियम और नशा मुक्ति आदि विषयों पर जागरुक किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी सत्र में स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल









