राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में एनएसएस स्वयंसेवियों को विधिक अधिकार व उपभोक्ता अधिकार के प्रति किया जागरुक।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत चौथे दिन विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण से हेमा पांडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने व्याख्यान में उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को विधिक अधिकार, सामाजिक एवं शैक्षिक महिला सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकार तथा निशुल्क कानूनी सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया।

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम ने स्वयंसेवियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने और उन्हें जागरुक करने के लिए मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *