एसएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में 38वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एसएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में 38वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आज मंगलवार से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पालपुर, प्राचार्य डॉ. अग्रवाल तथा क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र ने मशाल प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रतिभा डॉक्टर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की, तथा क्रीड़ा प्रभारी ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 200 मीटर बालक वर्ग में रोहित शर्मा प्रथम रहे, तथा बालिका वर्ग में कृतिका प्रथम रही। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रोहित शर्मा प्रथम, 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कुनाल प्रथम और 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कृतिका प्रथम रही।

इस अवसर पर क्रीड़ा प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह मनराल, कमलाकांत सहित समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *