डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. साबिर हुसैन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा लोहनी, प्राध्यापक इतिहास विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य एवं समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह बिष्ट व प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में स्वयंसेवी सुषमा (बीए प्रथम सेमेस्टर) व रंजना (बीएससी षष्ठ सेमेस्टर) ने लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात शिविर के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्र प्रतीक कांडपाल व सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा रंजना को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
समारोह में स्वयंसेवियों ने शिविर में बिताए गए पलों को साझा कर अपने अनुभव प्रस्तुत किए। डॉ. कौशल अग्रवाल (प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग) व डॉ. सुभाष चंद्र (प्राध्यापक, हिंदी विभाग) ने अपने विचार व्यक्त कर स्वयंसेवकों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए अभिप्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम ने समारोह में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग एवं समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










