राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में एनएसएस द्वारा साक्षरता सर्वेक्षण अभियान संचालित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में सात दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन साक्षरता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार द्वारा किया गया।
तत्पश्चात एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम के निर्देशानुसार साक्षरता सर्वेक्षण अभियान ग्राम भतरौंजखान में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाँव के निरक्षर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक करना तथा उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाना था।
एनएसएस स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया और निरक्षर व्यक्तियों की सूची तैयार की। स्वयंसेवियों ने गाँव के लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान से भतरौंजखान गाँव के लोगों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी और उन्होंने भविष्य में भी पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। स्वयंसेवियों ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए इस साक्षरता सर्वेक्षण अभियान कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










