सिम गाँव के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील स्याल्दे अंतर्गत सिम गाँव के समीप एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। आज मंगलवार शाम करीब 5 बजे थाना देघाट से जानकारी मिली कि सिम गाँव के पास ऑल्टो कार संख्या UK01A3564 सड़क से लगभग 20 फीट नीचे गिर गई है।
सूचना मिलते ही त्वरित गति से थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से ऑल्टो कार चालक भोपाल सिंह पुत्र बचे सिंह, निवासी ग्राम जनरखड़ी (स्याल्दे) को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल चालक को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल निजी वाहन से पीएचसी स्याल्दे भेजा गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










