देघाट मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट मंदिर में शुक्ल पक्ष के नवरात्रों के पहले दिन कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आरम्भ हो गया है। सुबह से मंदिर में माता के भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
भागवत कथा के आयोजक व मुख्य यजमान प्रताप सिंह बसनाल द्वारा नवरात्र कथा का प्रायोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा वाचक पं. सुभाष चन्द्र ध्यानी एवं आचार्य पं. मनोज ढौडियाल ने गणेश पूजन कर्मकांड विधि से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सुबह से ही मंदिर में लोगों का आना-जाना व पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलता रहा। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा देवी के नौ स्वरुपों का चरित्र वर्णन किया गया, जहां महिषासुर नामक दैत्य के वध पर नाटक प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवाड़ी, ग्राम प्रधान रजनी पपनोई, प्रधान मीनाक्षी देवी, प्रधान कमला रावत, पूर्व विधायक पुत्र प्रतीक जीना, पूरन रजवार, मंदिर के पुजारी पूरन भिरकनी, बाला दत्त शर्मा, नारायण बंगारी, रामानन्द अग्रवाल, भवान गिरी सहित कई समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










