“ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी।

एसओजी व हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्रवाई कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किए जाने पर महिला के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता:
कनिका पत्नी विजय, उम्र 40 वर्ष, निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप, जिला उधम सिंह नगर

अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

बरामदगी में:
203 ग्राम अवैध स्मैक

कीमत:
लगभग 60,90,000/- रुपये

एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2,500/- रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस टीम में:
● उ.नि. मनोज कुमार, टीपी नगर चौकी प्रभारी
● हे.का. पुष्पा देवी
● का. अनिल टम्टा
● का. तारा सिंह
● हे.का. कुन्दन कठायत, एसओजी
● का. भूपेन्द्र ज्येष्ठा, एसओजी शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:
स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *