दुर्गा नवमी पर त्रिशूलिया-चंद्रखाल बासोट के माँ वैष्णो देवी मंदिर में विशेष पूजा, गूंजे जयकारे।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। त्रिशूलिया-चंद्रखाल बासोट स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर में आज दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर में पंडित फकीर राम द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष पाठ किया गया। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की जनता की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *