स्याल्दे में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: दो की मौत, दो गंभीर घायल, गाँव में मचा कोहराम।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के ग्राम चिन्तोली में ट्रैक्टर-ट्रॉली की दुर्घटना से 02 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि 02 लोगों की मृत्यु हो गई है। देघाट निवासी ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह द्वारा थाना देघाट को सूचना दी गई कि ग्राम चिन्तोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही थाना देघाट से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया गया।

सीएचसी देघाट में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत दो व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया, जबकि अन्य दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों में दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली तथा चन्दन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली शामिल हैं।

वहीं घायलों में गोपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली तथा नरेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली शामिल हैं।

देघाट पुलिस द्वारा दुर्घटना में शामिल लोगों की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रक्रिया पूरी की गई है। साथ ही दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

उक्त दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *