कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिस कर्मी, एसपी हल्द्वानी ने सम्मान के साथ दी भावभीनी विदाई।
हल्द्वानी (नैनीताल)। नैनीताल पुलिस परिवार के चार सदस्यों ने आज मंगलवार अपनी लंबी और शानदार सेवाओं के उपरांत विभाग से विदाई ली। इस अवसर पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया:
1- हरीश चंद्र पंत – उपनिरीक्षक, अभिसूचना (अधिवर्षता सेवानिवृत्त)
2- नरेंद्र सिंह रावत – उपनिरीक्षक, ना.पु. (अधिवर्षता सेवानिवृत्त)
3- उमेश चंद्र नयाल – मुख्य आरक्षी, स.पु. (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
4- दीपा जोशी – अनुचर (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेषित शुभकामना संदेश के साथ हुई।
अनुभवों का साझाकरण और संबोधन:
विदाई के भावुक क्षणों में सेवानिवृत्त कर्मियों ने विभाग के साथ बिताए अपने दशकों पुराने अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया।
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। एक पुलिसकर्मी की सफलता के पीछे उसके परिवार का त्याग और समर्पण सबसे बड़ा होता है, जो सराहनीय है। अब आप अपनी मूल जीवनचर्या में लौट रहे हैं, अतः सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, पौष्टिक आहार लें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।”
सम्मान और उपहार:
सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को विभाग की ओर से शॉल, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी अपने माता-पिता के परिवार एवं विभाग के प्रति समर्पण और दायित्वों में दिए गए विशेष योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस गरिमामयी समारोह में एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, वाचक एसएसपी दान सिंह मेहता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।



