एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का जागरुकता अभियान लगातार जारी।
थानाध्यक्ष दन्या ने विद्यालय में छात्रों को साइबर अपराध व नए कानूनों की दी जानकारी।
अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में जागरुकता अभियान लगातार जारी है।
एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर दन्या में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों तथा अभिभावकों को जागरुक करते हुए साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम), महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात के नियम, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही वर्तमान में प्रचलित अभियानों के तहत बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजदूर नहीं रखने हेतु भी जागरुक किया गया।



