मुखानी क्षेत्र की दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार।

09 लाख से अधिक के आभूषण व नगदी बरामद, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस को मिली सफलता।

हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में मुखानी क्षेत्र में घटित दो चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 09 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद की गई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देश पर एसओजी तथा मुखानी पुलिस को इन दोनों मामलों का अनावरण करने में बड़ी सफलता मिली है।

पहला मामला –
दिनांक 14 मार्च 2026 को वादी ललित सिंह पुत्र नंदन सिंह, निवासी सत्यानंद कॉलोनी, गली नंबर 10, बिठोरिया नंबर 01, मुखानी, नैनीताल ने थाना मुखानी में दिनांक 10 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात चोर द्वारा घर से 50 हजार रुपये नगदी व चांदी के जेवरात चोरी करने के संबंध में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 27/26, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई।

दूसरा मामला –
दिनांक 01 अप्रैल 2026 को वादी घनश्याम चंद्र पुत्र विशन राम, निवासी हरि शिव विहार, हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी, नैनीताल ने थाना मुखानी में दिनांक 16 नवम्बर 2025 से 19 नवम्बर 2025 के बीच घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी होने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर FIR संख्या 35/26, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद को सौंपी गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी एवं प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जाँच में दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस टीम ने लगातार दबिश, पूछताछ, सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 03 अप्रैल 2026 को गुसाईपुर तिराहे के पास से आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू पुत्र दीपचंद, उम्र 41 वर्ष, निवासी कस्बा बेहट, मोहल्ला महाजनान, थाना व कोतवाली बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को चोरी के आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त –
मुंशी राम उर्फ सोनू पुत्र दीपचंद, उम्र 41 वर्ष, निवासी कस्बा बेहट, मोहल्ला महाजनान, थाना व कोतवाली बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

बरामदगी में –

पहला मामला (FIR संख्या 27/26) से संबंधित:
● 01 जोड़ी चैन पट्टी (सफेद धातु)
● 02 गले की चेन (सफेद धातु)
● 03 अंगूठी (सफेद धातु)
● 02 जोड़ी धागुले (सफेद धातु)
● नगदी 22,460/- रुपये

दूसरा मामला (FIR संख्या 35/26) से संबंधित:
● 01 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु)
● 01 जोड़ी पौची (पीली धातु)
● 01 मांग टीका (पीली धातु)
● 01 अदद अंगूठी (पीली धातु)
● 01 जोड़ी कान के झुमके (पीली धातु)

अपराधिक इतिहास –
● FIR संख्या 05/24, धारा 380/457 भादवि, थाना क्लेमेंटाउन
● FIR संख्या 374/24, धारा 380/457 भादवि, कोतवाली पटेल नगर
● FIR संख्या 215/24, धारा 380/457 भादवि, कोतवाली नगर
● FIR संख्या 42/23, धारा 380/457/336/511 भादवि, थाना जगाधरी सदर, यमुनानगर (हरियाणा)
● FIR संख्या 41/23, धारा 380/457/411 भादवि, थाना जगाधरी सदर, यमुनानगर (हरियाणा)

अभियुक्त द्वारा अन्य राज्यों में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसके संबंध में विस्तृत आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1,500/- रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया।

पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष सुशील जोशी
2- उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद
3- उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह
4- हेड कांस्टेबल इसरार नबी, सीसीटीवी
5 हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, एसओजी
6- कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
7- कांस्टेबल बलवंत सिंह
8- कांस्टेबल रविंद्र खाती
9- कांस्टेबल अरविंद बिष्ट, सर्विलांस टीम
10- कांस्टेबल अनिल गिरी, सर्विलांस टीम शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *