वरिष्ठ पत्रकार नितेश जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज पोर्टल कॉर्बेट हलचल एवं साप्ताहिक अख़बार के संपादक, साथ ही तुलसी पुस्तक भण्डार और सरस्वती प्रिटिंग प्रेस के संचालक नितेश जोशी का लंबी बीमारी के बाद रविवार सायं लगभग 4 बजे फोर्टिज हॉस्पिटल, दिल्ली में निधन हो गया।

नितेश जोशी अपनी निष्पक्ष और सशक्त लेखनी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा निर्भीकता से सच को सामने रखते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशिष्ट और सम्मानजनक पहचान बनाई। उनके कार्यों ने समाज में जागरुकता फैलाने और सच्चाई को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस दुखद समाचार पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *