अवैध LPG रिफिलिंग गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 34 सिलेंडर सहित दो शातिर गिरफ्तार।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती, कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कड़ा एक्शन।

रामनगर (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 09 अप्रैल 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा खराड़ी क्षेत्र स्थित सूचना पर एक मकान में छापेमारी की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसका भंडाफोड़ किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, LPG रिफिलिंग के उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया।

मौके से अवैध रिफिलिंग करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया —
1- अमन उर्फ भल्ला पुत्र रईस अहमद, उम्र 26 वर्ष, निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास, रामनगर
2- शहजाद उर्फ शैजी पुत्र रईस अहमद, उम्र 23 वर्ष, निवासी उपरोक्त

उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना रामनगर में FIR No. 101/26 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामद माल:
● 34 गैस सिलेंडर (छोटे-बड़े)
● LPG रिफिलिंग उपकरण, तराजू व बाट
● अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)

पुलिस टीम में:
● व.उ.नि. दीपक बिष्ट
● उ.नि. वीरेंद्र सिंह बिष्ट
● उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
● का. अमित कुमार
● का. गगन भण्डारी
● का. संजय सिंह
● म.का. रेशू शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का संदेश:
जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

आमजन से अपील:
यदि आपके आस-पास गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की सूचना है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

आपातकालीन नंबर: 112, या अपने नजदीकी थाने में सूचना दें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *