डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में क्रीड़ा महोत्सव का हुआ समापन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव का द्वितीय एवं अंतिम दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के प्रधानाचार्य बी.आर. भारती रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.एन. पाण्डेय ने की। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में राजेन्द्र सिंह मनराल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बी.आर. भारती ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
क्रीड़ा महोत्सव के अंतिम दिवस पर विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लंबी कूद छात्रा वर्ग में सुषमा ने प्रथम, कविता ने द्वितीय तथा दीपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में प्रवेश ने प्रथम, विपिन बिष्ट ने द्वितीय तथा मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद छात्रा वर्ग में सुषमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रुपा द्वितीय तथा दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में विपिन ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय तथा नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में सोनाक्षी प्रथम, सुषमा द्वितीय तथा रुपा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में त्रिभुवन ने प्रथम, प्रवेश ने द्वितीय तथा मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में कविता ने प्रथम, रुपा ने द्वितीय तथा हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में योगेश ने प्रथम, प्रवेश ने द्वितीय तथा मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आज की खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में डॉ. इला बिष्ट, अजय पाण्डेय, डॉ. परितोष उप्रेती, महेश बलोदी, योगेश भट्ट, प्रदीप कुमार, सतीश, पूरन जलाल, गौरव कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।



