मुख्यमंत्री के नैनीताल दौरे से पहले एसएसपी नैनीताल ने ली सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक।

एक्सेस कंट्रोल, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सुचारु यातायात संचालन के दिए सख्त निर्देश।

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जनपद नैनीताल में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। यह बैठक पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे —

1- सुरक्षा एवं एक्सेस कंट्रोल (Security & Access Control):
कार्यक्रम स्थल एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट निर्धारित कर सघन चेकिंग, एंटी-सबोटाज जाँच और वाहनों का गहन सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर बीडीएस टीमों को सक्रिय किया गया है तथा DFMD के माध्यम से प्रभावी फ्रिस्किंग और जाँच की जाएगी। एक्सेस कंट्रोल के लिए स्लाइडिंग बैरियर का उपयोग कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया जाएगा।

2- यातायात प्रबंधन एवं क्राउड मैनेजमेंट:
सभी मार्गों पर यातायात सामान्य बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार रुट डायवर्जन लागू किए जाएंगे। महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि भीड़भाड़ की स्थिति न बने। हेलीपैड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और रिहर्सल ड्रिल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

3- निगरानी एवं इंटेलिजेंस (Surveillance & Intelligence):
सोशल मीडिया और मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों एवं अराजक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

4- ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त कार्रवाई:
जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत संदिग्धों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, ढाबों और सराय की गहन जांच करने तथा उद्घोषणा के माध्यम से चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

5- उत्तरदायित्व एवं ब्रीफिंग:
बैठक के अंत में निर्देशित किया गया कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया जाए। प्रत्येक पॉइंट पर जिम्मेदारी तय की गई है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की कोताही पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, एलआईयू निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, बनभूलपुरा, थानाध्यक्ष काठगोदाम, मुखानी, यातायात निरीक्षक भवाली सहित अन्य अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वहीं सीओ रामनगर सुमित पांडे एवं अन्य थाना प्रभारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *