राजकीय इंटर कॉलेज गैरखेत में स्टेम कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन।

मासी (अल्मोड़ा)। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) तथा जड़ी-बूटी एवं पर्यावरण शोध समिति के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज गैरखेत में स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित) कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान कृष्णा सिंह, द्वितीय स्थान योगिता रावत व तृतीय स्थान खुशबू शर्मा ने प्राप्त किया। अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

विषय विशेषज्ञ तुषार ने स्टेम शिक्षा के वर्तमान एवं भविष्य में महत्व को विस्तार से समझाया तथा छात्रों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्टेम शिक्षा न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है, बल्कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करती है।

वक्ता दर्शन बोरा ने भी अपने विचार साझा करते हुए छात्रों को नवाचार, तकनीकी ज्ञान एवं रचनात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता कुशवाहा ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन विवेक उनियाल ने किया।

कार्यक्रम में संस्था के कृष्ण सिंह, नवीन सिंह, हरीश नेगी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *