सड़क किनारे घायल पड़े युवक की भास्कर ने बचाई जान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक भिकियासैंण रोड पर आज शनिवार को दोपहर करीब 12:46 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। यह दृश्य देख आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

इसी दौरान मौके पर मौजूद भास्कर ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाकर भर्ती कराया।

अस्पताल पहुंचने पर घायल के परिजनों ने भास्कर का आभार व्यक्त किया।

घायल की पहचान प्रकाश (उम्र 32 वर्ष) के रुप में हुई है, जो भिकियासैंण में मजदूरी करते हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *