डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी, बैठक में शोभायात्रा व कार्यक्रमों की रुपरेखा तय।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम इंटर कॉलेज चित्रकूट में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रातः 9 बजे मंगरुखाल पंपिंग हाउस से लगभग 1 किलोमीटर तक संविधान सम्मान शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर संवैधानिक विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इसके साथ ही कार्यक्रम में बहुद्देश्यीय शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा आधार कार्ड कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता गोविन्द सिंह नेगी ने की, जबकि समिति के संयोजक सुनील टम्टा ने संचालन किया। बैठक में मंगल सिंह, भगत राम, राजू चौधरी, शुभम सिंह, हिम्मत सिंह, सतीश ध्यानी, धन सिंह, आनंद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *