सिरमोली विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षाफल, नैतिक पाण्डेय 92% अंकों के साथ बने टॉपर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड भिकियासैंण स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरमोली का इस वर्ष परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। सत्र 2025–26 की परीक्षाफल में विद्यालय के छात्र नैतिक पाण्डेय ने 460 अंक (92%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

द्वितीय स्थान पर मोहित बिष्ट ने 448 अंक (89.6%) प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर कु. चेतना ने 439 अंक (87.8%) के साथ स्थान प्राप्त किया। वहीं कु. प्रतिभा पन्त ने 438 अंक (87.6%) प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा कु. चैताली तिवाड़ी ने 402 अंक (80.4%) और कु. रिया पन्त ने 397 अंक (79.4%) हासिल कर क्रमशः पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय में कुल 16 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 10 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी (जिसमें 6 छात्र सम्मान सहित उत्तीर्ण) तथा 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

परीक्षाफल पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुवीर प्रसाद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों और शिक्षक साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *