स्कूटी से पीछा कर तमंचे की नोक पर लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 अवैध तमंचे बरामद।

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर आमपोखरा रेंज क्षेत्र से धरपकड़, लूटी गई नकदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।

रामनगर (नैनीताल)। थाना रामनगर पुलिस ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 अवैध तमंचे (315 बोर), घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा 7,200/- रुपये नकद बरामद किए हैं।

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधनचौड़, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या UK18N7913 से हाथीडंगर से मालधन स्थित अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में 02 स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रोक लिया। इसके बाद 04 अज्ञात युवकों ने तमंचा तानकर उनके साथ मारपीट की तथा उनकी जेब से ₹10,000/- नकद और उनके पुत्र का मोबाइल फोन लूट लिया।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल को निर्देशित किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

वीडियो बाइट — एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुशल पतारसी-सुरागरसी के आधार पर दिनांक 02 मई 2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष), निवासी देवीपुर, मालधनचौड़, रामनगर
2- अनिल बिष्ट (22 वर्ष), निवासी मटकोट, थाना चौखटिया, जनपद अल्मोड़ा (वर्तमान पता: वीर भूमि कॉलोनी, मानपुर रोड, काशीपुर)
3- प्रिंस कुमार (18 वर्ष), निवासी मालधन नं. 7, रामनगर

बरामदगी में:
● 03 अवैध तमंचे (315 बोर)
● घटना में प्रयुक्त स्कूटी
● 7,200/- रुपये नकद

पुलिस टीम में:
● उ.नि. बीरेन्द्र सिंह बिष्ट
● अ.उ.नि. प्रेम बल्लभ जोशी
● कानि. विनीत चौहान
● कानि. कविन्द्र सिंह
● कानि. प्रयाग कुमार
● कानि. मेघा चन्द्र शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *