काठगोदाम पुलिस व ANTF/STF की बड़ी कार्रवाई: डी फैशन बुटीक से 10 लाख रुपये की अवैध चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।
काठगोदाम (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 10 मई 2026 को ANTF/STF कुमाऊं ने काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो 02 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल
2- बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 62/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जाँच में यह तथ्य भी सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की गई थी। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम में:
● उ.नि. दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम
● उ.नि. विनोद जोशी, ANTF/STF कुमाऊं
● का. वीरेन्द्र चौहान, ANTF/STF कुमाऊं
● का. कारज सिंह, थाना काठगोदाम
● का. प्रमोद कुमार, थाना काठगोदाम शामिल रहे।



