सनराइज कॉन्वेंट स्कूल भिकियासैंण के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, तनवी बिष्ट ने 90.2% अंकों के साथ किया टॉप।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सनराइज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा तनवी बिष्ट ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। मनीष नाथ गोस्वामी ने 82.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्षित बिष्ट ने 82.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में प्रियांशु जोशी ने 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। निखिल जोशी और शुभम भंडारी ने क्रमशः 80.4 प्रतिशत एवं 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां और छठा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. केवल जोशी एवं सह-प्रबंधक अनंत विजय पालीवाल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन एवं शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दिया।
प्रधानाचार्य कांता कुमार भट्ट एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।



