अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण का सीबीएसई बोर्ड परिणाम 72.9 प्रतिशत, चौनलिया विद्यालय का परीक्षाफल रहा 90 प्रतिशत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षाफल 72.9 प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 43 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 08 विद्यार्थी कम्पार्टमेंट में एवं 04 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में कविता मोहर ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। मोहित ध्यानी ने 82.40 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सुमित सिंह ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 20 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी एवं 11 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। हिन्दी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं राजनीति विज्ञान विषयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।

प्रधानाचार्य बी. आर. भारती ने कम्पार्टमेंट वाले छात्रों एवं विषय अध्यापकों से इस अवधि में कठिन परिश्रम की अपेक्षा जताते हुए आगामी परीक्षाफल में अधिक सुधार की उम्मीद व्यक्त की।

वहीं ब्लॉक भिकियासैंण के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया का परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 30 परीक्षार्थियों में से 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 03 विद्यार्थी कम्पार्टमेंट में रहे।

विद्यालय में बबीता ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, ममता ने 77.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा साक्षी मेहरा ने 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य डॉ. महेश दुर्गापाल ने कम्पार्टमेंट में आए तीनों परीक्षार्थियों से कठोर परिश्रम करते हुए पूरक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

पीटीए अध्यक्ष, एसएमसी अध्यक्ष एवं जागरुक अभिभावकों ने उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *