विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण और शपथ ग्रहण आयोजित।

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूजीसी (UGC) और एनसीटीई (NCTE) के निर्देशानुसार एक भव्य वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता फैलाना रहा।

यह वृहद अभियान महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान (UBA), ईको क्लब, रेड क्रॉस, बी.एड. विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग एवं हिन्दी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के तहत चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के नवनिर्मित हर्बल बॉटेनिकल गार्डन और मुख्य परिसर में नीम, आंवला, तुलसी, बेल, मोरिंगा, अमलतास, बेला, सिल्वर ओक, गुलमोहर, चम्पा आदि विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधों का रोपण किया गया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के तहत लगाए गए पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण हेतु छात्र-छात्राओं को विशेष रुप से जागरुक किया गया। इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता सिंह ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ अपने-अपने गाँवों में भी कम से कम एक-एक पेड़ गोद लें और उसकी देख-रेख की जिम्मेदारी उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संवर्द्धन से जुड़ी अत्यंत आवश्यक जानकारियाँ भी साझा की।

इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत आयोजन और सफल संचालन उन्नत भारत अभियान (UBA) के प्रभारी डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे और डॉ. गीता तिवारी पाण्डे द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

कार्यक्रम में यूबीए प्रभारी डॉ. हेम चन्द्र, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला, प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे, हरीश चन्द्र जोशी, हेमा जीना, राकेश कुमार, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. भारत सिंह डोबाल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, हरीश जोशी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *