कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब।

सुबह 5 बजे से सायं आरती तक 96,110 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, आरती में उमड़ी आस्था की भीड़।

कर्तव्य और आस्था का संगम: भारी बारिश में भीगते हुए भी पुलिस प्रशासन और सेवादारों ने सुलभ कराए बाबा के दर्शन।

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026 के पावन अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई और दिनभर बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।

प्रमुख बिंदु:
■ सुबह 5 बजे से सायं आरती तक 96,110 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं और आस्था का सैलाब निरंतर उमड़ता रहा।
■ एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं दर्शन व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए।
■ शटल सेवा, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन और चरणबद्ध दर्शन व्यवस्था के चलते भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए।
■ पुलिस जवानों ने सेवा भाव के साथ वृद्ध, दिव्यांग, महिलाओं एवं असहाय श्रद्धालुओं की लगातार सहायता की, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक एवं सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित हो सके।
■ एसपी संचार रेवाधर मठपाल के निर्देशन में कंट्रोल रुम, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रही।
■ भारी बारिश के बीच भी पुलिस, प्रशासन और सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ डटे रहे, वहीं श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की।
■ श्रद्धालुओं ने कहा, “इतनी विशाल भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था बेहद सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रही।”

बारिश, भीड़ और चुनौतियों के बावजूद कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026 में आस्था, सेवा और सुचारु प्रशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुलिस प्रशासन, सेवादारों और स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों से लाखों श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज बनी रही, जिसने इस आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बना दिया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *