आनन्दधाम त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न, राम दरबार की हुई स्थापना।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के आनन्दधाम त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर, पाली-थौली में दो दिवसीय सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी की प्रतिमाओं की स्थापना कर भव्य राम दरबार सुशोभित किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

सुंदरकांड पाठ एवं मूर्ति स्थापना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

इस दिव्य एवं पुण्यमयी अवसर पर पूज्य अवधेश गिरी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पीताम्बर पंत, घनश्याम पंत, सुरेश तिवारी, विजय मठपाल, मदन मोहन पाण्डेय सहित मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *