सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के द्वितीय चरण का रोस्टर जारी।
जनपद के सभी विकासखंडों में लगेंगे आधार एवं बहुउद्देशीय शिविर।
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में आधार कैम्पों का आयोजन भी अनिवार्य रुप से किया जाएगा।
आम जनमानस की सुविधा तथा उन्हें आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंडवार आधार शिविरों का रोस्टर जारी किया गया है।
08 जुलाई 2026 को विकासखंड लमगड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शहरफाटक में आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के लिए खंड विकास अधिकारी लमगड़ा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
10 जुलाई 2026 को विकासखंड द्वाराहाट के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छानागोलू में आधार शिविर आयोजित होगा। इसके नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी द्वाराहाट होंगे।
16 जुलाई 2026 को विकासखंड धौलादेवी के गरुड़ाबांज मैदान में आधार शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर के नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी धौलादेवी होंगे।
18 जुलाई 2026 को विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय इंटर कॉलेज पन्थस्थली में आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी भिकियासैंण को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
20 जुलाई 2026 को विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत में आधार शिविर आयोजित होगा। इस शिविर के नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी स्याल्दे होंगे।
22 जुलाई 2026 को विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी सल्ट होंगे।
24 जुलाई 2026 को विकासखंड ताड़ीखेत के जीआईसी कुनेलाखेत में आधार शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर के नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी ताड़ीखेत होंगे।
27 जुलाई 2026 को विकासखंड भैसियाछाना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनियान (दशौं) में आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी भैसियाछाना होंगे।
इसी दिन 27 जुलाई 2026 को विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज तड़ागताल में भी आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के लिए खंड विकास अधिकारी चौखुटिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर आधार एवं अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






