लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरु, 17 जुलाई को जारी हुई पहली मेरिट सूची।
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रथम मेरिट सूची 17 जुलाई 2026 को महाविद्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए तीन कार्य दिवस तथा शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त तीन दिवस का समय दिया जाएगा।
महाविद्यालय ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं सूचना पट पर चस्पा किए गए प्रपत्रों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थी ही निर्धारित तिथि पर प्रवेश हेतु उपस्थित हों। साथ ही छात्र-छात्राओं से प्रथम मेरिट सूची एवं अन्य प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए नियमित रुप से महाविद्यालय के सूचना पट का अवलोकन करने का आग्रह किया गया है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










