नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.50 लाख की ठगी करने वाला 02 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो वर्ष से फरार अभियुक्त को भतरौंजखान पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना भतरौंजखान पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो वर्ष से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

मामला इस प्रकार है —
दिनांक 05 जुलाई 2024 को भगत सिंह नेगी निवासी ग्राम रुदबो, भतरौंजखान ने थाना भतरौंजखान में तहरीर देकर बताया कि सुरेश सिंह नेगी ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे ₹2.50 लाख की धोखाधड़ी की है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भतरौंजखान में मु. FIR संख्या-29/2024 धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। विवेचक द्वारा न्यायालय से अभियुक्त को फरार घोषित कराते हुए उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई कराई गई तथा गिरफ्तारी हेतु गैर-जमानती वारंट (NBW) भी प्राप्त किया गया।

थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार एवं प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, सर्विलांस एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। अथक प्रयासों के फलस्वरुप पुलिस टीम ने सोमवार को अमरोहा रेलवे स्टेशन से दो वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त सुरेश सिंह नेगी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सुरेश सिंह नेगी पुत्र बहादुर सिंह नेगी, उम्र 49 वर्ष, निवासी पाण्डेकोटा, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा

पुलिस टीम में:
● अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह
● अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान
● हेड कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *