‘हमारे वायुमंडल पर सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का प्रभाव’ विषय पर मेघा आगरी को मिली पीएचडी की उपाधि।
अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग से पंजीकृत शोधार्थी मेघा आगरी ने भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर एवं प्राचार्य डॉ. एल.पी. वर्मा, राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत के कुशल निर्देशन में अपने शोध विषय “Effect of the Magnetic Field of the Sun in our Atmosphere (हमारे वायुमंडल पर सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का प्रभाव)” पर सफलतापूर्वक शोध कार्य पूर्ण किया।
शोध का अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोसे) 29 जुलाई 2026 को वाह्य परीक्षक प्रो. अमित पाठक, बीएचयू, वाराणसी द्वारा संपन्न कराई गई। वाइवा के उपरांत उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
इस उपलब्धि के साथ डॉ. मेघा आगरी अपने ग्राम चौखूना की प्रथम महिला बन गई हैं, जिन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर गाँव एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर प्रो. पी.एस. बिष्ट, डॉ. फुलोरिया, प्रो. यादव, प्रो. जगत सिंह, विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों एवं अन्य शोधार्थियों ने डॉ. मेघा आगरी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










