ऑपरेशन प्रहार के तहत अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दन्या चायखान तिराहे के पास पंकज प्रसाद के कब्जे से 58 पाउच माल्टा देशी मसालेदार शराब, 10 बीयर कैन तथा 20 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:
पंकज प्रसाद पुत्र सुरेश लाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खुरीगाड़, दुनाड, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा

पुलिस टीम में:
● महिला उपनिरीक्षक प्रीति
● हेड कांस्टेबल पियूष भट्ट
● कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *