सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में ‘भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने तथा राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बसन्त नेगी ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता में योगदान तथा भारत की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता के बावजूद “अनेकता में एकता” की भावना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुषमा टम्टा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की विविध संस्कृतियाँ, भाषाएँ और परंपराएँ हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं।

छात्रा ललिता परगाई ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आशीष अंशु ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना हमें देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने और उसका सम्मान करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करते हुए सामाजिक सद्भाव अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रकाश मठपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से भारत की भाषाई, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधता का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बसन्त नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. भुवन मठपाल एवं डॉ. हेमंत बिनवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रकाश मठपाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. महिराज मेहरा, डॉ. सुरेश जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंशुमन शाह, महेश पनेरु सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *