नगर पंचायत भिकियासैंण के मनोनीत सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक सभागार भिकियासैंण में नगर पंचायत भिकियासैंण के लिए सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों हिमांशु मावड़ी, बालम नाथ गोस्वामी एवं उमेश नैलवाल को नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान तीनों मनोनीत सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी मनोनीत सदस्यों को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक सल्ट महेश जीना, दर्जा राज्यमंत्री पी.सी. नैलवाल, नगर अधिशासी अधिकारी प्रीति आर्या, पान सिंह मावड़ी, प्रेम सिंह रावत, लीला बिष्ट, दरबान सिंह, नीमा देवी, सेजय बंगारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *