स्याल्दे में तेंदुए के हमले में घायल बालिका का हाल जानने पहुंचे विधायक महेश जीना।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के मयलगाँव में विधायक सल्ट महेश जीना ने हर सिंह के आवास पर पहुंचकर बीते दिनों तेंदुए के हमले में घायल हुई उनकी सुपुत्री का कुशलक्षेम जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उनके आवास पर ही विधायक महेश जीना ने डीएफओ अल्मोड़ा दीपक सिंह से दूरभाष पर वार्ता की और प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा एवं तेंदुए पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशा-निर्देश दिए।

प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश:
विधायक ने प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ाने और त्वरित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

घायल बालिका को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर:
विधायक महेश जीना ने घायल बालिका के बेहतर उपचार तथा समय पर उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालिका को हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा समय पर मिलनी चाहिए, ताकि उसके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो सके।

पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता के साथ निजी स्तर पर भी सहयोग का भरोसा:
विधायक ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने निजी स्तर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि परिवार की पीड़ा और चिंता को समझते हुए हमारी पहली प्राथमिकता है कि घायल बेटी को बेहतर उपचार एवं हर आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध हो, साथ ही संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

विधायक महेश जीना ने ईश्वर से बालिका के शीघ्र एवं पूर्ण रुप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *