राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में एनएसएस जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में नवीन स्वयंसेवकों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरुक करना रहा।
समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान:
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश कालोनी ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. भारती बहुगुणा ने एनएसएस की गतिविधियों एवं सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के संसाधन व्यक्ति डॉ. प्रकाश मठपाल ने एनएसएस की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों तथा स्वयंसेवकों की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
एनएसएस पदाधिकारियों एवं सदस्यों का रहा सहयोग:
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में एनएसएस की संयोजक डॉ. बुशरा मतीन, सह-संयोजक डॉ. दीपक दयाल तथा एनएसएस सदस्यों डॉ. भुवन चंद्र मठपाल एवं डॉ. किरण जोशी सहित महाविद्यालय के समस्त संबंधित सदस्यों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
NSS का आदर्श वाक्य:
“Not Me But You” — “मैं नहीं, आप”।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल












