राशन कार्ड उपभोक्ता 25 अगस्त तक अनिवार्य रुप से पूरी करें ई-केवाईसी।

अल्मोड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि वर्तमान में जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के अंतर्गत 03 लाख 69 हजार यूनिट पंजीकृत हैं, जबकि अब तक केवल 02 लाख 49 हजार यूनिट की ही ई-केवाईसी हो पाई है। इसी प्रकार, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSA) के अंतर्गत पंजीकृत 02 लाख 38 हजार यूनिट में से अब तक केवल 01 लाख 05 हजार यूनिट की ई-केवाईसी हुई है।

25 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील:
उन्होंने जनपद के समस्त उपभोक्ताओं, जिनकी अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है, से अपील की है कि वे 25 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रुप से अपनी ई-केवाईसी करवा लें। निर्धारित तिथि के बाद कार्ड/यूनिट कटने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सस्ता गल्ला विक्रेता या ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप से कर सकते हैं प्रक्रिया:
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्ले स्टोर से ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप इंस्टॉल कर स्वयं भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

जो व्यक्ति जनपद से बाहर निवास कर रहे हैं, वे भी ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप अथवा अपने नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *