अल्मोड़ा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया ‘हरियाली तीज महोत्सव’।

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के की पत्नी ऋतुजा गुरवे के निर्देशन में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कुमाउनी रीति-रिवाज से हुआ अतिथियों का स्वागत:
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाउनी रीति-रिवाज से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशस्ति सिंह, पत्नी अंशुल सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, अतिथिगण आफिया मातिन, सीजेएम अल्मोड़ा, अनामिका, जिला सेवा विधिक प्राधिकरण, युक्ता मिश्रा, एडीएम अल्मोड़ा, सुनीता भट्ट, सहायक निदेशक अभियोजन अल्मोड़ा, डॉ. भावना, विनीता शेखर, प्रिंसिपल शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, आयोजक ऋतुजा गुरवे, पत्नी चंद्रशेखर घोड़के, गुरमीत कौर, धर्मपत्नी हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला तथा प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग:
हरियाली तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

हेड कांस्टेबल विमला विश्वकर्मा बनीं तीज क्वीन:
निर्णायक मंडल द्वारा महिला हेड कांस्टेबल विमला विश्वकर्मा को तीज क्वीन का खिताब प्रदान किया गया। उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं चंचला आर्या ने द्वितीय तथा महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा बजेठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम:
एकल नृत्य प्रतियोगिता में हेमलता जौहरी ने प्रथम, किरन बर्मन ने द्वितीय तथा हिमानी तड़ागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में भी दिखी प्रतिभा:
मेहंदी प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, कु. कनक ने द्वितीय तथा अनीता रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को उपहार देकर किया सम्मानित:
अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की आयोजक द्वारा सभी अतिथियों को उपहार भेंट किया गया।

सावन के झूले का महिलाओं ने उठाया आनंद:
महिलाओं के मनोरंजन के लिए सावन झूले की व्यवस्था भी की गई थी। अतिथियों सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने झूला झूलकर आनंद लिया।

महिला कांस्टेबल प्रियदर्शिनी इन्द्रा ने किया मंच संचालन:
कार्यक्रम का मंच संचालन महिला कांस्टेबल प्रियदर्शिनी इन्द्रा द्वारा किया गया।

आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान:
हरियाली तीज कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला उपनिरीक्षक रिंकी, महिला कांस्टेबल नीलम पंकज, महिला कांस्टेबल रजनी बघरी, महिला कांस्टेबल हीमा मेहता, महिला कांस्टेबल ममता नेगी एवं महिला हेड होमगार्ड ओसिन खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाएं, बच्चे एवं अल्मोड़ा पुलिस के महिला अधिकारी और कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *