राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के पास सड़क पर गिरे पेड़ों से यातायात बाधित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण-भतरौंजखान मोटर मार्ग पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के समीप मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दो चीड़ के पेड़ अचानक सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।
सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रानीखेत तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि विद्यालय के पास सड़क पर दो चीड़ के पेड़ गिरने से यातायात पूर्ण रुप से बाधित हो गया था।
फायर यूनिट द्वारा तत्परता से वुड कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से पेड़ों को सड़क से पूर्ण रुप से हटाया गया। तत्पश्चात मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फायर टीम में एलएफएम चन्दन सिंह, ड्राइवर दयाधर ध्यानी, एफएम देवेंद्र सिंह, विक्रांत सिंह एवं डब्ल्यूएफएम भावना सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल













