श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने भिकियासैंण क्षेत्र का किया भ्रमण।

क्षेत्रवासियों से की मुलाकात, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई; वयोवृद्ध ध्यान सिंह बिष्ट के निधन पर जताई शोक संवेदना।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जन्माष्टमी पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

वहीं, भ्रमण के दौरान कैलाश पंत ने नगर के वयोवृद्ध बुजुर्ग ध्यान सिंह बिष्ट के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत, कुबेर बिष्ट, कुबेर कड़ाकोटी, शिवेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन पंत, मदन सिंह असवाल, रमेश पांडे आदि स्थानीय लोगों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *