चिलियानौला में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विहिप ने भी मनाया स्थापना दिवस।
चिलियानौला (रानीखेत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर चिलियानौला के मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गंगा गिरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना एवं उसकी पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। वेद प्रकाश ने परिषद के इतिहास और स्थापना से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी।
पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्षा ज्योति शाह मिश्रा ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। संगठन की एकजुटता से ही समाज को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज में ऊँच-नीच से धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है।
बजरंग दल की ओर से भुवन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद के गठन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना समय की आवश्यकता है। उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए उन्होंने इसकी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से बसंत स्थानीय (पेंटर), चंद्र प्रकाश (शू मेकर) सहित करिष्मा आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षवर्धन पंत ने की, जबकि संचालन प्रदीप भार्गव ने किया।
इस अवसर पर श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष उत्तराखण्ड कैलाश पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत, दीप पांडे, प्रदीप बिष्ट, विमला रावत, ज्योति शाह मिश्रा, नवल किशोर पांडे, पूरन जोशी, वेद प्रकाश, रेखा आर्या, मीनाक्षी पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल














