हंस विभु आश्रम भिकियासैंण में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया।

वहीं, नगर के हंस विभु आश्रम में सुबह से ही बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने कृष्ण के अलग-अलग रुपों को तैयार कर आकर्षक झांकियां लगाई। इस दौरान आश्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा।

स्थानीय हारमोनियम वादक जमन राम ने कृष्ण से संबंधित भजन गाकर लोगों को खूब आनंदित किया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भाव-विभोर नजर आए।

वहीं, सदर बाजार में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद युवाओं ने खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *