उत्तराखंड आयुर्वेदिक कॉलेज हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड आयुर्वेदिक कॉलेज हल्द्वानी में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम की तैयारियां कीं और उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लाए गए केक को कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश बमेटा एवं शिक्षकों की उपस्थिति में काटा गया। सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और उपहार स्वरुप पेन भेंट कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों में भी हिस्सा लिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर खेलों का आनंद लिया, जिससे कॉलेज परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश बमेटा के साथ शिक्षकों में रीना, मनीता और डॉ. वैशाली उपस्थित रहीं।

वहीं छात्र-छात्राओं में राकेश, ज्योति, संगीता, अंजलि, श्रीअनी, रिया, सुमित, सौरव सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *