वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का तत्काल एक्शन, डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित।

08 बालिग और 07 नाबालिग शामिल, बालिगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई व जुर्माना; वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहन किए गए सीज।

हल्द्वानी/काठगोदाम (नैनीताल)। जन्माष्टमी पर्व की रात्रि हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए आमजन में भय एवं अराजकता का माहौल उत्पन्न करने संबंधी वायरल वीडियो का एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों एवं वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम दिलीप कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया गया तथा युवकों की पहचान एवं तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा कुल 15 युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया, जिनमें 08 बालिग एवं 07 नाबालिग शामिल हैं।

चिन्हित 08 बालिग युवकों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा किया गया एवं वाहन सीज किए गए।

1- दीप गोगोई पुत्र कृष्णा गोसाई, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम
2- पारस सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम
3- करन कुमार पुत्र जगदीश लाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम
4- हरि किशोर पुत्र विजय चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी कॉल टैक्स, काठगोदाम
5- कृष्णा सिंह पुत्र तिलक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बद्रीपुरा
6- नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम
7- मुकेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम
8- कमलेश सम्मल पुत्र मोहन सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैड़ाखान, हाल निवासी काठगोदाम

नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही परिजनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।

सभी युवकों एवं उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई है। वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा संदेश:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *