राजकीय इंटर कॉलेज गैरखेत में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ शुभारंभ।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। खेल महाकुंभ 2026 के प्रथम दिवस के शुभारंभ पर खेल महाकुंभ न्याय पंचायत महंयारी 2026 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज गैरखेत के क्रीड़ा मैदान में प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कल छिपा जोशी, हरीश नैनवाल, ग्राम प्रधान रोटापानी प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष बालम सिंह नेगी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दीपिका शर्मा, शंकर दत्त डुंगरियाल, किशोर कौटिल्य आदि द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल केवल मेडल प्राप्त करने के लिए नहीं हैं, बल्कि खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं संघर्ष की भावना उत्पन्न करते हैं।
प्रधानाचार्या अनिता कुशवाहा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत “खेलो, मिलो, आगे बढ़ो” के संदेश के साथ अनुशासित रहकर खेल भावना के साथ खेलने की बात कही गई।
अंडर-14 में 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गुंजन, द्वितीय स्थान ममता तथा तृतीय स्थान अंजू ने प्राप्त किया।
अंडर-14 में 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान कृष्णा, द्वितीय स्थान यशपाल तथा तृतीय स्थान पीयूष रहे।
कुछ बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि हरीश नैनवाल एवं ग्राम प्रधान कल छिपा जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश जोशी ने किया।
कार्यक्रम में अनीता कुशवाहा, हरीश राम, रिंकी, नवीन चंद सिंह, हरीश नेगी, मनीषा चौहान, उषा, दर्शन बोरा, विवेक उनियाल, डॉ. भावना जुयाल, नीता स्वर्णकार, दिनेश वर्मा, नरेंद्र कुमार, आनंद कड़ाकोटी, नंदावल्लभ आदि ने दर्शक के रुप में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




