क्वारब बायपास पर बस एवं बड़े वाहनों का आवागमन अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित।

अल्मोड़ा। यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए क्वारब बायपास मार्ग पर बसों एवं बड़े वाहनों के आवागमन पर अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध लागू रहने के दौरान इस मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी।

जिला प्रशासन ने बस एवं बड़े वाहन चालकों से क्वारब बायपास मार्ग का प्रयोग नहीं करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की अपील की है। संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित कराने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा मार्ग की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति अनुकूल पाए जाने के बाद ही बसों एवं बड़े वाहनों के संचालन के संबंध में अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रशासन ने सभी यात्रियों एवं वाहन चालकों से यातायात प्रतिबंधों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *