वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्दन सिंह नेगी की पत्नी मंगला देवी का निधन।
82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, भाजपा-कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने जताया शोक।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व रिटायर्ड सूबेदार स्वर्गीय चन्दन सिंह नेगी, निवासी रापड़, की पत्नी मंगला देवी (82 वर्ष) के निधन पर क्षेत्र के समस्त राजनीतिक दलों व संगठनों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है।
मालूम हो कि स्वर्गीय मंगला देवी भीमताल-ओखलकांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा की माता व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की सास थीं। 82 वर्षीय मंगला देवी ने विकासखंड भिकियासैंण के ग्राम रापड़ में सोमवार देर रात अंतिम सांस ली।
मृतका के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुन्दर सिंह नेगी ने बताया कि मंगला देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्हें ऋषिकेश एम्स सहित कई अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मंगला देवी के निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विगत मंगलवार को भिकियासैंण स्थित स्थानीय रामगंगा नदी के त्रिवेणी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं व कांग्रेसियों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगला देवी अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




